Chandogya Upanishad 4.79
मानवो ब्रह्मैवैक ऋत्विक्कुरूनश्वाभिरक्षत्येवंविद्ध वै ब्रह्मा यज्ञं यजमानꣳ सर्वाꣳश्चर्त्विजोऽभिरक्षति तस्मादेवंविदमेव ब्रह्माणं कुर्वीत नानेवंविदं नानेवंविदम् ॥ १० ॥
4.17.10 — manavo brahmaivaika ritvikkurunashvabhirakshatyevamviddha vai brahma yajnam yajamanam sarvamshchartvijo'bhirakshati tasmadevamvidameva brahmanam kurvita nanevamvidam nanevamvidam || 10 ||
केवल एक मानव-रूपी ऋत्विज् ब्रह्मा ही, जैसे घोड़ी कुरु-वंश की रक्षा करती है वैसे ही, (यज्ञ की रक्षा करता है); ऐसा जाननेवाला ब्रह्मा यज्ञ, यजमान तथा सब ऋत्विजों की रक्षा करता है। अतः ऐसे ही जाननेवाले को ब्रह्मा बनाना चाहिए — न-जाननेवाले को नहीं, न-जाननेवाले को नहीं।